News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. मांग घटी, उत्पादन घटा... अब क्या करेंगे तंबाकू किसान?
खेती किसानी

मांग घटी, उत्पादन घटा... अब क्या करेंगे तंबाकू किसान?

तंबाकू की घटती मांग और बाजार में बढ़ते स्टॉक को देखते हुए तंबाकू बोर्ड ने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 2026-27 सीजन के लिए उत्पादन में 43-44% तक कटौती कर दी है।

Pooja Rai

Pooja Rai·28 Jul 2026

आंध्र प्रदेश में तंबाकू उत्पादन की सीमा 142 मिलियन किलोग्राम से घटाकर 81 मिलियन किलोग्राम कर दी गई है।

आंध्र प्रदेश में तंबाकू उत्पादन की सीमा 142 मिलियन किलोग्राम से घटाकर 81 मिलियन किलोग्राम कर दी गई है।

तंबाकू की खेती करने वाले किसानों के लिए इस बार का सीजन आसान नहीं रहने वाला है। तंबाकू की मांग लगातार घट रही है और इसका असर अब किसानों की कमाई पर भी दिखने लगा है। यही वजह है कि तंबाकू बोर्ड ने 2026-27 सीजन के लिए उत्पादन में बड़ी कटौती कर दी है।

आंध्र प्रदेश में तंबाकू उत्पादन की सीमा 142 मिलियन किलोग्राम से घटाकर 81 मिलियन किलोग्राम कर दी गई है। यानी करीब 43 फीसदी की कटौती। वहीं कर्नाटक में भी उत्पादन 100 मिलियन किलोग्राम से घटाकर 51 मिलियन किलोग्राम कर दिया गया है।

लेकिन सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? दरअसल, बाजार में पहले से ही तंबाकू का बड़ा स्टॉक पड़ा हुआ है। दूसरी ओर ब्राजील और अफ्रीकी देशों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण भारतीय तंबाकू की मांग भी कम हुई है। ऐसे में ज्यादा उत्पादन होने से किसानों को सही दाम मिलना मुश्किल हो रहा था। इसी वजह से तंबाकू बोर्ड ने उत्पादन घटाने का फैसला लिया।

हालांकि किसान इस फैसले का विरोध नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे बाजार की स्थिति समझते हैं, लेकिन अब सरकार को उनके लिए दूसरी लाभदायक फसलों का विकल्प तैयार करना चाहिए, ताकि उनकी आय प्रभावित न हो।

मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक किसानों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि उत्पादन कम होगा, लेकिन खर्च उतना ही रहेगा। पहले एक बार्न (करीब 4 एकड़) से 3,600 किलोग्राम तक तंबाकू उगाने की अनुमति थी, जिसे अब घटाकर 2,000 किलोग्राम कर दिया गया है। जबकि बार्न का रखरखाव, मजदूरी और खेती की लागत पहले जैसी ही रहेगी। ऐसे में किसानों की कमाई घटने की आशंका है।

किसानों ने बिना लाइसेंस तंबाकू की खेती करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अवैध रूप से उगाया गया तंबाकू बाजार में आने से कीमतें बिगड़ती हैं और नियमों का पालन करने वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।

इधर आंध्र प्रदेश सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों की मदद के लिए अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि किसानों की उपज को सुरक्षित रखने और बेहतर दाम मिलने तक भंडारण की व्यवस्था पर भी काम किया जाए।

अब देखने वाली बात होगी कि सरकार किसानों को कौन-से नए विकल्प देती है और तंबाकू की घटती मांग के बीच उनकी आय को कैसे सुरक्षित रखा जाता है।

News Potli.
Clip & Share
“

— मांग घटी, उत्पादन घटा... अब क्या करेंगे तंबाकू किसान?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NewsPotli TobacooAgriculture NewsAndhra Pradesh
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs